फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सैनिकों ने बताई पेंशन पूरी न आने की समस्या

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। ईसीएचएस पॉलीक्लीनिक हमीरपुर में पूर्व सैनिकों, वीर नारियों की पेंशन एवं कागजातों में आने वाली समस्याओं को सुलझाने के लिए शनिवार को विशेष पेंशन कैंप का आयोजन किया गया। यह कैंप सुबह दस से दोपहर तीन बजे तक चला। इस मौके पर कर्नल वेटरन हेडक्वार्टर 91 सब एरिया जालंधर और उनका स्टाफ उपस्थित रहा। उन्होंने जिले के पूर्व सैनिकों वीर नारियों और आश्रितों को पेंशन से संबंधित समस्याओं को सुना और उनका समाधान करने के लिए उन्हें कलमबद्ध किया। कैंप में जिन पेंशनरों की पेंशन पूरी नहीं आ रही है, समय पर नहीं आ रही है, कोई एरियर बचता है, आदि समस्याओं को सुना गया और पूर्व सैनिकों को समस्याओं के समाधान के बारे बताया गया। पूर्व सैनिकों ने पेंशन पूरी न आने और एरियर न मिलने आदि समस्याएं बताईं। इसके अलावा कैंप में युद्ध में घायल सैनिकों को मिलने वाली व्हील चेयर और स्कूटर के बारे में जानकारी दी गई। इसके लिए आवेदन करने की प्रक्रिया भी बताई गई। वहीं, सैनिक के रिकार्ड में परिजनों और आश्रितों के नाम पर जन्मतिथि गलत होने से वे कई लाभ लेने से वंचित रह रहे हैं, इस समस्या के समाधान बताए गए। ईसीएचएस पॉलीक्लीनिक हमीरपुर के ऑफिसर इन कमांड कर्नल कृष्ण कुमार ने कहा कि इस पेंशन कैंप में करीब दो सौ पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और आश्रितों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें