फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यातयात नियमों की अवहेलना पर काटे 23 चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
जाहू (हमीरपुर)। मोटर वाहन अधिनियम की अवहेलना और सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करने वालों के खिलाफ जाहू पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। पुलिस ने 23 वाहन चालकों और धूम्रपान करने वाले 5 लोगों के चालान काटकर 15 हजार रुपये मौके पर ही वसूल किए। जाहू पुलिस चौकी प्रभारी एसआई परमजीत सिंह के नेतृत्व में टीम लगातार जाहू बाजार तथा सुपर हाईवेे मार्ग ऊना से कलखर वाया जाहू पर वाहनों का निरीक्षण कर रही है। इसी तरह जाहू बाजार में बेतरतीब खड़े वाहनों, ड्राइविंग करते समय मोबाइल सुनने वाले चालकों, बिना आरसी और लाइसेेंस वाले चालकों के चालान काटे गए हैं। जाहू पुलिस चौकी प्रभारी परमजीत सिंह ने बताया कि यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें