फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपे शव

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। पुलिस थाना हमीरपुर के तहत चौकी जंबाला में मिले युवक के शव को पुलिस ने टांडा मेडिकल कालेज में पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। अभी तक फोरेंसिक विभाग से पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं मिली है। जिसके चलते अभी तक युवक की मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। हालांकि, पुलिस ने अपनी प्रारंभिक जांच में युवक की मौत का कारण ढांक से नाले में गिरना ही माना है। बता दें कि एक हफ्ता पहले पालमपुर का एक युवक चौकी जंबाला में शादी समारोह में आया था। लेकिन, रात को नाले में गिरने से उसकी मौत हो गई। मंगलवार दोपहर को हमीरपुर पुलिस ने युवक की लाश नाले से बरामद की थी। इसके साथ सुजानपुर थाना के तहत भलेठ में मोटरसाइकिल हादसे में मौत का शिकार हुए युवक का भी हमीरपुर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। उधर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हमीरपुर बलवीर सिंह का कहना है कि पुलिस ने दोनों शवों का अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए हैं। पुलिस दोनों ही मामलों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें