हमीरपुर। बाल विकास परियोजना अधिकारी टौणी देवी के तहत विकास खंड टौणी देवी के अंतर्गत पांच आंगनबाड़ी केंद्रों में कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के पद भरे जाएंगे। सीडीपीओ कल्याण चंद ठाकुर ने कहा कि ग्राम पंचायत अम्मण के आंगनबाड़ी केंद्र अम्मण पटवारियां, ग्राम पंचायत टिक्कर बूहला के आंगनबाड़ी केंद्र धलेड़ा, ग्राम पंचायत समीरपुर के आंगनबाड़ी केंद्र संगरोह में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, ग्राम पंचायत पंधेड़ के तहत आंगनबाड़ी केंद्र बल्यूट और ग्राम पंचायत बोहणी के आंगनबाड़ी केंद्र बोहणी-1 में सहायिका के पदों को भरने के लिए साक्षात्कार 30 अगस्त 2018 को सुबह 10 बजे बाल विकास परियोजना अधिकारी टौणी देवी के कार्यालय में आयोजित किए जाएंगे। इससे पूर्व यह साक्षात्कार 17 अगस्त को रखे गए थे। जो पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर राष्ट्रीय शोक होने के चलते हुए अवकाश के कारण स्थगित कर दिए गए थे।