फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश सरकार कर्मचारियों का कर रही उत्पीड़न : सुक्खू

विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन(हमीरपुर)। कांग्रेस अध्यक्ष एवं विधायक सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शनिवार को भदरोल, कमलाह, करौर और बदारन पंचायत में जनसभाओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि जयराम सरकार कर्मचारियों का उत्पीड़न कर रही है। उन्होंने कहा कि घर के पास कार्यरत कर्मियों का बदले की भावना से दूरदराज तबादला किया जा रहा है। सुक्खू ने कहा कि नादौन के पूर्व विधायक विजय अग्निहोत्री तो तबादला नेता बन गए हैं। कर्मचारियों को घर बुलाकर तबादलों की धमकियां देने में डटे हैं। कर्मचारियों का उत्पीड़न किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मौके पर उनके साथ ब्लॉक अध्यक्ष पृथ्वी चंद, ब्लॉक समिति चेयरमैन सुनील शर्मा, करौर पंचायत प्रधान राजीव सोनू, दिलवाग सिंह, अजय कुमार, कमलेश कुमार, आजाद, शोंकी, खुशहाल, जय सिंह, रमेश जरियाल, बलवंत सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें