फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएसएस स्वयंसेवियों ने संवारा कॉलेज परिसर

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। डॉ. सुभाषचंद्र बोस राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई ने सात दिवसीय शिविर का आयोजन किया। इसमें एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी प्रो. लवली राणा व डॉ. वासुदेव विशेष रूप से मौजूद रहे। प्रो. लवली राणा ने बताया कि बुधवार को कॉलेज परिसर के सौंदर्यीकरण व स्वच्छता के लिए कार्य किया। इस दौरान स्वयंसेवियों ने कॉलेज परिसर में उगी घास तथा झाड़ियों को उखाड़ा। इसके स्थान पर क्यारियां बनाईं, जिनमें फूल लगाए गए। डॉ. वासुदेव ने कहा कि देश को स्वच्छ बनाए रखने के लिए हर नागरिक अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। यदि सभी लोग स्वच्छता के प्रति अपना कर्तव्य समझेंगे तो आने वाले दिनों में देश संपूर्ण स्वच्छ हो जाएगा। गंदगी नहीं होगी तो उससे फैलने वाली बीमारी नहीं फैलेगी। इस मौके पर स्वयंसेवियों विकास, चमन, सुरेंद्र, हिमांशु, दीक्षा, आरजू, प्रियंका, अदिति, शैलजा, शिवानी आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें