फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तकनीकी विवि में परीक्षाओं के संचालन पर चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर में शुक्रवार को एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता परीक्षा नियंत्रक डॉ. वीपी पटियाल ने की। इस मौके पर बीटेक, बीफार्मेसी, एमबीए, एमसीए, एमफार्मेसी और एमटेक के पहले, तीसरे, पांचवें, सातवें और स्पेशल चांस की 28 नवंबर से शुरू होने वाली वार्षिक परीक्षाओं के सफल आयोजन को लेकर चर्चा की गई। नया ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म, महाविद्यालय स्तर पर परीक्षा शुल्क वसूलना, परीक्षाओं में पीला और हरा मेमो को लागू करना, परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी और जैमर की व्यवस्था, परीक्षा केंद्रों पर ऑनलाइन नजर रखना, परीक्षाओं में अनफेयर मिन्स केस बनाना आदि पर चर्चा की गई। कार्यशाला में टीईक्यूयूपी के बारे में बताया गया। भारत सरकार की इस योजना के तहत तकनीकी शिक्षा के लिए 20 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इस कार्यशाला में कुल सचिव डॉ. मदन लाल, डीन अकादमिक डॉ. एनएन शर्मा, सहायक लेखा परीक्षक, सहायक कुल सचिव संजीवन मनकोटिया, रणवीर सिंह, विवेक नड्डा, दीपक शर्मा, रजनी समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें