हमीरपुर। नेहरू युवा केंद्र हमीरपुर, जय भीम युवा मंडल हमीरपुर और श्रेष्ठा कुमारी मेमोरियल ट्रस्ट के सहयोग से नेहरू युवा केंद्र स्थापना दिवस दिव्यांग बच्चों के साथ मनाया गया। स्थापना दिवस जिला मुख्यालय की प्राथमिक पाठशाला में मनाया गया। इस मौके पर समाजसेवी ललिता जसवाल बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहीं। वहीं स्कूल प्रभारी कुसुम कुमारी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस कार्यक्रम के उपलक्ष्य पर दिव्यांग बच्चों ने नृत्य व कविता प्रतियोगिता में बढ़ चढ़कर भाग लिया। बच्चों ने देश भक्ति गीत भी प्रस्तुत किए। मुख्यातिथि ने कार्यक्रम में भाग लेने वाले बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर नेहरू युवा केंद्र के स्वयंसेवी सफल डोगरा, चुन्नी लाल, पल्लवी, ज्योति शर्मा, निखिल राणा और राजीव मौजूद रहे।