फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईवीएम और वीवीपैट बारे दी जानकारी

विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
नादौन(हमीरपुर)। नेहरू युवा केंद्र के सौजन्य से ब्लॉक नादौन के अंतर्गत राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान रैल में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। मुख्यातिथि प्रधानाचार्य कपिल ठाकुर ने सभी को 9 नवंबर को होने वाले चुनाव के बारे में बताया। उन्होंने कहा कहा कि 18 साल के सभी युवाओं को अपना वोटर आईकार्ड बनाना चाहिए। साथ ही उन्होंने सभी को ईवीएम मशीन के बारे में जानकारी दी। इस बार वोटिंग के लिए वीवीपैट एक ऐसा यंत्र बनाया गया है जिसे ईवीएम मशीन के साथ जोड़ा गया है ताकि प्रत्याशी को डाले गए वोट का विवरण 7 सेकेंड तक उस प्रत्याशी की क्रम संख्या, नाम और चुनाव चिन्ह दिखाई दे। उसके बाद पर्ची कटकर वीवीपैट मशीन के डिब्बे में चली जाएगी। इस यंत्र की सहायता से आपको पता चल जाएगा कि आपका वोट उसी उम्मीदवार को गया है जिसे आपने वोट डाला है। इस मौके पर सुभाष चंद और सुनील शर्मा, नेहरू युवा केंद्र हमीरपुर ब्लॉक नादौन की स्वयंसेवी ज्योति शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें