फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: स्क्रीनिंग प्रक्रिया में 20 पूर्व सैनिकों ने लिया भाग

Wed, 27 Aug 2025 12:44 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
पूर्व सैनिक निदेशालय हमीरपुर में आयोजित स्क्रीनिंग प्रक्रिया में पहुंचे भूतपूर्व सैनिक। स्रोत :
विज्ञापन
सचित्र
विज्ञापन

हमीरपुर। पूर्व सैनिक निदेशालय हमीरपुर ने पुलिस कांस्टेबल के 123 पदों को भरने के लिए स्क्रीनिंग प्रक्रिया शुरू कर दी है। मंगलवार को जिला बिलासपुर के रोजगार कार्यालयों में पंजीकृत पूर्व सैनिकों को बुलाया गया था। स्क्रीनिंग प्रक्रिया में बिलासपुर के 20 भूतपूर्व सैनिकों ने भाग लिया। इसमें सामान्य श्रेणी के 14, ओबीसी के चार, एससी और एसटी का एक-एक अभ्यर्थी शामिल हैं। पूर्व सैनिक निदेशालय के रोजगार कक्ष अधिकारी रविंद्र ठाकुर ने बताया कि पूर्व सैनिक निदेशालय के माध्यम से 123 पदों पर भर्ती की जा रही है। इसमें सामान्य श्रेणी के 74, अन्य पिछड़ा वर्ग के 16, अनुसूचित जाति के 24 और अनुसूचित जनजाति के कुल नौ पदों पर साक्षात्कार प्रक्रिया होगी। 12 जिलों के लिए निदेशालय ने साक्षात्कार के लिए तिथियां निर्धारित कर दी हैं। साक्षात्कार प्रक्रिया में वही पूर्व सैनिक भाग ले सकते हैं, जो 1 जनवरी 2022 से 1 जनवरी 2024 के बीच सेवानिवृत्त हुए हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें