आईटीआई के नाम भूमि करवाने पहुंचे उटपुर के ग्रामीण।
- फोटो : Hamirpur-HP
सुजानपुर (हमीरपुर)। उपमंडल की पंचायत उटपुर के बाशिंदों ने सरकारी आईटीआई के भवन निर्माण के लिए 20 कनाल भूमि दान देकर मिसाल पेश की है। गांव और पंचायत उटपुर में सरकारी आईटीआई की कक्षाएं किराये के भवन में चल रही हैं। जिस पर पंचायत प्रधान मलकीत सिंह, रिखी राम, रतन चंद, मदनलाल, सुभाष, अवतार सिंह, महेंद्र सिंह व अन्य परिवारों के सदस्यों ने 20 कनाल भूमि शुक्रवार को नायब तहसीलदार संजीव प्रभाकर के समक्ष दान देकर मिसाल पेश की है।