फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबा बालक नाथ मंदिर में चढ़ा 2.86 करोड़ का चढ़ावा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिझड़ी(हमीरपुर)। उत्तरी भारत के प्रसिद्ध सिद्धपीठ बाबा बालक नाथ में भक्तों ने दिल खोल कर चढ़ावा चढ़ाया है। तीन सप्ताह में दो करोड़ 86 लाख 30 हजार रुपये का चढ़ावा चढ़ाया जा चुका है। पिछले 20 दिन में हजारों श्रद्धालु बाबा की गुफा के दर्शन कर चुके हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए कोविड प्रोटोकाल का पालन किया जा रहा है। चैत्र माह के दौरान बाबा बालक नाथ मंदिर में हर वर्ष मेलों का आयोजन किया जाता है। इसमें लाखों की संख्या में श्रद्धालु बाबा के दर पहुंचते हैं। मंदिर अधिकारी कृष्ण कुमार ठाकुर ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर न्यास ने विशेष प्रबंध किए हैं। इस दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कोविड गाइडलाइन का पूरा पालन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें