फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएवी के 10

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। डीएवी स्कूल हमीरपुर का सीबीएसई बारहवीं कक्षा का परिणाम सराहनीय रहा है। स्कूल की छात्रा मुस्कान शर्मा ने 500 में से 483 अंक लेकर प्रथम स्थान हासिल किया है। वहीं, अनमोल शर्मा और विवेक शर्मा ने 481 अंक लेकर दूसरा, वत्सला मेहता और रिद्धिमा ने 480 अंक लेकर तीसरा स्थान हासिल किया है। सृष्टि ने 479 अंक लेकर चौथा स्थान हासिल किया है। इसके अलावा भाविका ने 95.2, स्मृति ने 94.6, आयुष ने 94.6, सिमरन ने 94.4, मानसी ने 94.2 और दीक्षा सांख्यान ने 94 फीसदी अंक हासिल किए हैं। प्रधानाचार्य ने कहा कि स्कूल के 110 छात्रों में से 108 ने प्रथम श्रेणी में परीक्षा उत्तीर्ण की है। जिनमें 22 छात्रों ने 91 फीसदी से अधिक अंक हासिल किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें