फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दियोटसिद्ध मंदिर में चढ़ा 17.15 लाख रुपये चढ़ावा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिझड़ी (हमीरपुर)। बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में शुक्रवार को हजारों श्रद्धालुओं ने माथा टेका। मंदिर में प्रदेश सहित दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब आदि से श्रद्धालु बाबा के दरबार में पहुंचे। इस मौके पर श्रद्धालुओं ने बाबा के दरबार में 17 लाख 15 हजार 232 रुपये का चढ़ावा चढ़ाया। इसमें 12 लाख 39 हजार 962 रुपये का चढ़ावे के रूप में प्राप्त हुआ। जबकि दान के रूप में 4 लाख 75 हजार 270 रुपये प्राप्त हुए। इसके अतिरिक्त 27 ग्राम सोना, 421 ग्राम चांदी, यूएसए डालर 43, इंग्लैंड पौंड 20, कनाडा डालर 10, यूएई 105, कतर 1, न्यूजीलैंड 5 और कुवैत 85 का चढ़ावा प्राप्त हुआ है। मंदिर अधिकारी दियोटसिद्ध ओपी लखनपाल ने कहा कि श्रद्धालुओं की हर सुविधा का ध्यान रखा जा रहा है। रोजाना मंदिर में हजारों श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें