फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवाहदेवी में गौशाला राख

विज्ञापन
विज्ञापन
अवाहदेवी (हमीरपुर)। अवाहदेवी कस्बे में एनएच 70 के किनारे अचानक दो कमरों की दो मंजिला स्लेटपोश गोशाला जल कर राख हो गई। इससे पीड़ित परिवार को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। कमलेश कुमार पुत्र गोविंद राम निवासी अवाहदेवी की दो कमरों की स्लेटपोश गोशाला में रविवार शाम करीब 5 बजे आग लग गई। इससे कमलेश कुमार का लाखों रुपये का नुकसान हो गया। गोशाला से धुआं उठता देख कमलेश की भाभी और भतीजी ने शोर मचाया और आसपास के लोग एकत्रित हो गए। गोशाला में बंधे मवेशियों को लोगों की सहायता से निकाला गया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि गोशाला में रखा चारा और इमारती लकड़ी सब जल कर राख हो गया। डीएसपी बड़सर जसवीर सिंह ठाकुर ने कहा कि पुलिस मौके पर गई है। आग लगने के कारणों की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें