फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्म पानी से झुलसा बच्चा, अस्पताल में दाखिल

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर । उपमंडल बड़सर के बिझड़ी क्षेत्र की सकरोह पंचायत का सात वर्षीय बच्चा रविवार सुबह नहाने के लिए रखे गर्म पानी के शरीर पर गिरने से झुलस गया। परिजन तुरंत उसे बड़सर अस्पताल ले आए। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज हमीरपुर रेफर कर दिया गया। जहां उसे दाखिल कर लिया गया है। रविवार सुबह नहाने के लिए रखे पानी को बच्चे ने स्वयं ही अपने शरीर पर डाल लिया। गर्म पानी में ठंडा पानी नहीं मिलाया गया था। इससे बच्चा झुलस गया। मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में बच्चे का उपचार चल रहा है। एमएस डा. अनिल वर्मा का कहना है कि गर्म पानी से झुलसने के बाद बच्चे को हमीरपुर अस्पताल लाया गया। जहां पर उसे स्पेशल वार्ड में भर्ती किया गया है। बच्चे का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें