सुजानपुर (हमीरपुर)। सैनिक स्कूल सुजानपुर में नेवी दिवस सप्ताह के उपलक्ष्य में बैठक आयोजित की गई। इस दौरान वर्ष 1971 के फ्रीडम फाइटर्स और सैनिक स्कूल के रजिस्ट्रार लेफ्टिनेंट कमांडर सचिन वर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि वर्ष 1971 में भारतीय नौ सेना के बांग्लादेश के साथ हुए युद्ध में जिन वीर सैनिकों ने भाग लिया था, उन्हें नेवी दिवस सप्ताह के उपलक्ष्य पर कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। इसके साथ रात्रि भोज भी करवाया गया। इस मौके पर पूर्व नौ सेना अधिकारियों में सुभाष महाजन, कर्नल आरसी गुप्ता, वाईएस डोगरा, प्राइमरी स्कूल के मुख्याध्यापक के साथ अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सैनिक स्कूल के प्रधानाचार्य ग्रुप कैप्टन एके पॉल, उपप्रधानाचार्य विंग कमांडर जसकरण सिंह परमार ने इस पूरी टीम का स्कूल परिसर में पहुंचने पर धन्यवाद किया है।