गलोड़ (हमीरपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अपर हड़ेटा का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में एचआरटीसी के उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना और दीप प्रज्वलन से हुई। प्रधानाचार्य अशोक ठाकुर और स्टाफ सदस्यों ने मुख्य अतिथि को शाल तथा टोपी देकर सम्मानित किया। प्रधानाचार्य ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। विजय अग्निहोत्री ने कहा कि बेटियां दो घरों की शान होती हैं। उन्होंने कहा कि बेटों की पढ़ाई के साथ-साथ बेटियों की पढ़ाई का भी विशेष ध्यान होना चाहिए। छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर पंडाल में बैठे अभिभावकों का मन मोह लिया। इसके बाद मुख्यातिथि ने मेधावी छात्रों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस दौरान जिला परिषद बिहारी लाल, बीडीसी विजय कुमार, राकेश शर्मा आदि लोग मौजूद रहे।