फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार और बाइक की टक्कर में बाइक सवार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। पुलिस थाना नादौन के तहत गगाल गांव में कार और बाइक की टक्कर में बाइक सवार बुरी तरह से घायल हो गया। बाइक सवार को तुरंत नादौन अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे हमीरपुर अस्पताल रेफर कर दिया गया। सौरभ कुमार पुत्र वीरेंद्र कुमार निवासी गांव जोल सप्पड़ ने कहा कि वह शनिवार सुबह जब बाइक पर नादौन की ओर आ रहा था तो गगाल गांव में पेट्रोल पंप के पास हमीरपुर की ओर जा रही कार के चालक ने सड़क पर पड़े गड्ढे से बचने के लिए कार को अचानक गलत दिशा में मोड़ दिया। इससे उसकी बाइक की टक्कर कार से हो गई। इस संबंध में थाना प्रभारी नादौन महेंद्र सिंह ने कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें