नादौन (हमीरपुर)। राष्ट्रीय स्वच्छता अभियान के अंतर्गत नादौन के बटाहली स्कूल को जिलाभर में प्रथम आनेे पर स्वतंत्रता दिवस पर विशेष तौर पर सम्मानित किया गया। स्कूल को यह सम्मान हमीरपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री सरवीण चौधरी की ओर से दिया गया। स्कूल को पुरस्कार में 20,000 रुपये और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। स्कूल की ओर से यह सम्मान अध्यापक जीवन कुमार ने ग्रहण किया। स्कूल प्रभारी अनीता शर्मा ने अध्यापकों जीवन कुमार, अश्वनी कुमार, दिनेश कुमार, लता कुमारी, संतोष कुमारी, एमडीएम सदस्य और बच्चों को सहयोग के लिए धन्यवाद और बधाई दी। एसएमसी प्रधान संजीव कुमार और पंचायत प्रधान रीना देवी का भी उनके द्वारा स्कूल को दिए गए सहयोग के लिए विशेष आभार व्यक्त किया गया।