हमीरपुर। पुलिस थाना हमीरपुर के तहत पुलिस लाइन हमीरपुर के पास एक युवक ने नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ की है। शनिवार दोपहर छात्रा स्कूल से घर जा रही थी। उस दौरान एक युवक आ धमका और छात्रा को कुछ सूंघाने का प्रयास कर उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। लड़की के शोर मचाने पर स्थानीय लोगों ने युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। हालांकि छात्रा के परिजन और आरोपी पुलिस थाना में देर शाम तक मौजूद रहे, लेकिन पुलिस में मामला दर्ज नहीं हो सका। एसएचओ संजीव गौतम का कहना है कि मामला दर्ज नहीं हुआ है।