हमीरपुर। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों और नगर परिषद के अधिकारियों ने वीरवार को सब्जी मंडी का औचक निरीक्षण कर प्लास्टिक का प्रयोग करने पर पांच दुकानदारों के चालान काटे। इस मौके पर प्रदूषण बोर्ड हमीरपुर के एक्सईएन सुशील कुमार धीमान, जेई राहुल शर्मा और नगर परिषद हमीरपुर सफाई इंचार्ज राजेंद्र शर्मा उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त अन्य दुकानदारों को प्लास्टिक का प्रयोग न करने के बारे में जागरूक किया गया। दुकानदारों को भविष्य की मेें कभी प्लास्टिक का प्रयोग न करने की हिदायत दी गई। इस मौके पर आईपीएच विभाग के दो ट्रीटमेंट प्लांटों से पानी के सैंपल भी भरे गए। सैंपल की रिपोर्ट आने के बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।