फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंबेडकर की जयंती पर कार्यक्रम आज

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग 14 अप्रैल को बचत भवन हमीरपुर में डॉ. भीम राव आंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य पर एक कार्यक्रम आयोजित करेगा। इसमें हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं नादौन के विधायक सुखविंद्र सिंह सुक्खू बतौर मुख्यातिथि के रूप में शिरकत करेंगे। इस कार्यक्रम में बड़सर के विधायक इंद्र दत्त लखनपाल, सुजानपुर के विधायक राजेंद्र राणा एवं एससी एवं एसटी हिमाचल कांग्रेस के प्रभारी सत्य प्रताप सिंह विशेष अतिथि के तौर पर मौजूद रहेंगे। कांग्रेस एससी विभाग के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कुमार ने समाज के सभी लोगों से इस कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने कहा कि इस समारोह में विभाग जिले के तीनों विधायकों को सम्मानित भी करेगा और दलित वर्ग की समस्याओं से भी अवगत करवाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें