फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को किया याद

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिलाभर में शहीदी दिवस पर शहीद-ए-आजम भगत सिंह सुखदेव और राजगुरु को श्रद्धाजंलि देकर याद किया गया। ग्राम पंचायत टपरे में शुक्रवार को शहीदी दिवस मनाया गया। जिसमें कुपवाड़ा में शहीद हुए टपरे गांव के अनिल चौहान की कुर्बानी को याद किया गया और उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। इस दौरान पंचायत प्रधान रजनीश चौहान, उपप्रधान अजय चौहान, वार्ड सदस्य हरनाम सिंह, सरोज, सलोचना, पुलिस कर्मी ओम राज, ग्रामीण विचित्र सिंह, रमेश चंद, कश्मीर सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे। इस दौरान पंचायत प्रधान ने कहा कि शहीदों के योगदान को कभी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। वहीं डीडीएम साईं कॉलेज कल्लर जलाड़ी में शहीदी दिवस के उपलक्ष्य पर कॉलेज के प्रशासनिक अधिकारी राजेश कपिल और प्रधानाचार्य डाओपी भारद्वाज ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर कॉलेज के प्रशिक्षुओं ने प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सतीश, प्रिंस, शिवानी और तमन्ना द्वितीय चंदन, शिल्पा, नितिका और अजय एवं तृतीय स्थान कौशिक, रजनीश, किरन और भारती ने प्राप्त किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य सहित कॉलेज का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। राजकीय महाविद्यालय भोरंज में शहीदी दिवस पर क्रांतिकारी भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. राकेश शर्मा, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मनोज डोगरा, डॉ. सरोज, प्रो. शशि, डॉ. रमन डॉ. विक्रम ठाकुर ने शिरकत की। अखिल भारतीय परिषद की इकाई हमीरपुर और नादौन ने कॉलेज परिसर के पास शहीदी दिवस मनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें