फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी भूमि पर अवैध निर्माण जांच की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
भोरंज(हमीरपुर)। स्थानीय पंचायत घर के साथ लगती भूमि में अवैध निर्माण की शिकायत को राजस्व विभाग ने सही पाया है। विभाग ने इसकी मिसल तैयार की है। इस अवैध निर्माण की शिकायत कुछ समय पहले ग्रामीण राम चंद ने एसडीएम भोरंज, बीडीओ और उपायुक्त हमीरपुर से की थी। उन्होंने इस मामले में पंचायत पर भी धांधली के आरोप लगाए हैं। उन्होंने शिकायत में लिखा है कि पंचायत द्वारा सड़क के साथ जो खुदाई की गई है, उसकी आड़ में एक व्यक्ति ने अपने मकान के पिलर तैयार कर निर्माण कर लिया है। उन्होंने कहा कि शिकायत के बावजूद निर्माण कार्य चलता रहा है। उन्होंने इस मामले की छानबीन करने की मांग उठाई है। इस संबंध में पंचायत प्रधान गरीब दास का कहना है कि पंचायत ने केवल डंगे का निर्माण किया है। अवैध निर्माण के बारे में जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें