कांगू (हमीरपुर)। ग्राम पंचायत बढेड़ा के तहत पड़ने वाले स्वास्थ्य केंद्र सनाही स्थित बढेड़ा में लोगों को एड्स के बारे में जागरूक करने के लिए विशेष कैंप का आयोजन किया गया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कांगू प्रभारी डॉ. किरण कौशल इस मौके मौजूद रहीं। पंचायत उपप्रधान बढेड़ा राजेश कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे। डॉ. किरण कौशल ने शिविर में उपस्थित लोगों को एचआईवी एड्स के फैलने व इसके बचाव के बारे में जानकारी दी। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि कहीं भी प्राइवेट क्लीनिक में अगर टीकाकरण करवाएं, तो नई सुई का इस्तेमाल करें। इस मौके पर संगीता देवी, मंजू कुमारी, स्वास्थ्य कार्यकर्ता रसमदीन, आशा वर्कर वीना, शीला, अनीता, रीता, नरेश कुमार, भुवनेश, रजनी आदि उपस्थित रहे।