भोरंज(हमीरपुर)। एसजेवीएन बीएड कॉलेज तरक्वाड़ी ने विद्यार्थियों के लिए एक दिन का शैक्षणिक भ्रमण आयोजित किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने बाबा बड़ोह मंदिर व ज्वालामुखी माता मंदिर में भ्रमण किया। इस भ्रमण में कॉलेज के 40 विद्यार्थी उपस्थित रहे। इस दौरान भ्रमण सह संयोजक अजय कुमार, बबिता कालिया, शशि बाला, जितेंद्र कुमार, डीपीई राजकुमार व सुनील कुमार भी विद्यार्थियों के साथ मौजूद रहे। कॉलेज प्राचार्य डॉ. कुलदीप सिंह चंदेल ने शैक्षणिक भ्रमण के लिए छात्रों को रवाना किया।