पूर्व सैनिक निदेशालय हमीरपुर में साक्षात्कार देने पहुंचे भूतपूर्व सैनिक। संवाद
हमीरपुर। पूर्व सैनिक निदेशालय हमीरपुर के रोजगार विंग में शुक्रवार को पुलिस कांस्टेबल के 123 पदों के लिए साक्षात्कार का आयोजन किया गया। साक्षात्कार में कुल्लू, किन्नौर, लाहौल-स्पीति के 19 पूर्व सैनिकों ने अपने दस्तावेजों की जांच करवाई। साक्षात्कार का आयोजन सुबह 10:00 से शाम 5:00 बजे तक किया गया। साक्षात्कार प्रक्रिया के बाद दस्तावेजों की स्क्रीनिंग होगी। पूर्व सैनिक निदेशालय हमीरपुर के उप क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी रविंद्र ठाकुर ने कहा कि साक्षात्कार का आयोजन पुलिस कांस्टेबल के पदों को भरने के लिए किया जा रहा है।