फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भौर कैटल फीड प्लांट से बाहर निकालने पर भड़के मजदूर

विज्ञापन
विज्ञापन
जाहू (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के भौर कैटल फीड प्लांट से बाहर निकाले गए मजदूरों का प्रतिनिधिमंडल वीरवार को उपायुक्त हमीरपुर और भोरंज के एसडीएम राहुल चौहान से मिला। भौर कैटल फीड प्लांट में दस मजदूर पांच सालों से ठेकेदार के अधीन मजदूरी कर रहे थे। इसमें से दो मजदूरों को आउटसोर्स कर्मचारी के रूप में तैनात कर लिया गया है। जबकि, बाकी बचे आठ मजदूरों को 16 मार्च से काम से निकाल दिया गया है। इसके विरोध में मजदूरों ने एक सप्ताह तक फीड प्लांट के गेट के बार धरना देकर विरोध जताया है। मजदूर जगदीश, रणजीत, रमेश, विनय, बलवीर, संदीप मनोज, रविंद्र ने कहा कि उनका शोषण हो रहा है। उपायुक्त हमीरपुर डॉ. रिचा वर्मा और एसडीएम भोरंज राहुल चौहान को मजदूरों ने लिखित रूप से अवगत करवाकर न्याय दिलाने की गुहार लगाई है। मजदूरों ने कहा कि कई दिनों से फीड प्लांट का कार्य बिना मजदूरों से बंद पड़ा है। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर प्लांट में दूसरे मजदूर रखे गए तो वह सड़क पर बैठ कर चक्का जाम करेंगे। इसकी जिम्मेवारी फीड प्लांट प्रशासन की होगी। उधर, उपायुक्त ने मजदूरों की मांग पर लेबर इंस्पेक्टर को जांच करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें