नादौन (हमीरपुर)। डीएवी पब्लिक स्कूल भड़ोली नादौन में राष्ट्रीय बालिका दिवस पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य आरएस राणा ने की। प्रतियोगिता में चारों सदनों से कक्षा छठी और सातवीं के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इसमें चक्षु शर्मा ने प्रथम स्थान और प्रियांशी राणा ने द्वितीय स्थान हासिल किया। जबकि कक्षा सातवीं से नेहरू सदन के प्रतिभागी अक्षित ने प्रथम और आयुषी शर्मा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसके साथ राजकीय उच्च स्कूल भलूं में महिला एवं बाल विकास विभाग के सौजन्य से बालिका दिवस मनाया गया। इसमें बच्चों को स्वास्थ्य और स्वच्छता के बारे में जागरूक किया गया।