फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंपिंग साइट के लिए भूमि चयन करना प्रशासन के लिए बना सिरदर्द

विज्ञापन
विज्ञापन
डंपिंग साइट को भूमि चयन बना सिरदर्द
विज्ञापन

सुजानपुर प्रशासन ने दो जगहों का किया निरीक्षण
डंपिंग साइट न होने से खुले में फेंका जा रहा कूड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
सुजानपुर (हमीरपुर)। नगर परिषद सुजानपुर की बैठक बुधवार को हुई। इसके बाद स्थानीय प्रशासन ने डंपिंग साइट के लिए जगहों का निरीक्षण किया। इस दौरान शहरवासियों से अपील की गई कि जब तक डंपिंग साइट के लिए जगह चिन्हित नहीं हो जाती, तब तक वे अपने घरों और दुकानों के कूड़े का निवारण करने के लिए नगर परिषद को सहयोग दें। उपमंडल अधिकारी नागरिक वीरेंद्र शर्मा, तहसीलदार डॉ. अशोक पठानिया, ईओ केएल ठाकुर, अध्यक्ष रमन भटनागर, पार्षद मनोज ठाकुर, सुमन अटवाल, अशोक मेहरा आदि ने संयुक्त रूप से नगर परिषद क्षेत्र में दो स्थानों का निरीक्षण किया। डंपिंग साइट न होने के कारण नगर परिषद को शहर के कचरे को ठिकाने लगाना सिरदर्द बन गया है। वहीं, खुले में फेंके गए कूड़े-कचरे से बीमारियां फैलने का भी भय बन गया है। डंपिंग साइट न होने से ऐतिहासिक चौगान में कूड़ा फेेंका जा रहा है। इस संबंध में नगर परिषद सुजानपुर के ईओ केएल ठाकुर का कहना है कि डंपिंग साइट के लिए भूमि चयन को लेकर निरीक्षण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसके लिए प्रशासन गंभीर है। उन्होंने लोगों से इसके लिए सहयोग की अपील की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें