सांसद अनुराग आज सुजानपुर और हमीरपुर में
हमीरपुर। विस क्षेत्र सुजानपुर और हमीरपुर में सांसद अनुराग ठाकुर 7 अप्रैल को विभिन्न कार्यक्रमों में उपस्थित रहेंगे। जिला भाजपा के मीडिया प्रभारी अंकुश दत्त शर्मा ने कहा कि सांसद 7 अप्रैल को सुबह ग्यारह बजे एनआईटी हमीरपुर में कॅरिअर प्वाइंट विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित नौवें यूथ कांग्रेस कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। जबकि, दोपहर बाद दो बजे राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हमीरपुर में लैपटॉप वितरण कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। उन्होंने कहा कि 8 अप्रैल को सांसद अनुराग ठाकुर सुबह दस बजे नैना देवी विधानसभा के जुखाला में राजकीय महाविद्यालय के वार्षिक पारितोषिक वितरण कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहेंगे। वहीं दोपहर बाद दो बजे ग्राम पंचायत दयोथ के ह्म्बार गांव में जनसभा को संबोधित करेंगे। जबकि, शाम चार बजे ग्राम पंचायत छड़ोल में जनसभा को संबोधित करेंगे।