फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान केंद्रों को मजबूत करें कार्यकर्ता : धूमल

विज्ञापन
विज्ञापन
टौणीदेवी (हमीरपुर)। पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने सुजानपुर मंडल के झनिक्खर, टौणीदेवी और कोट ग्राम केंद्रों पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें कीं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता मतदान केंद्रों को मजबूत बनाने के लिए मेहनत करें। साथ ही केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाया जा सके, इसके लिए कार्यकर्ताओं को विशेष ध्यान देने की जरूरत है। धूमल ने कहा कि समाज के अंतिम से अंतिम छोर पर खड़े जरूरतमंद व्यक्ति को केंद्र एवं प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिलना चाहिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं को केंद्र सरकार द्वारा प्रदेश के विकास के लिए दिए गए हजारों करोड़ रुपयों की योजनाओं का जिक्र जन-जन तक पहुंचाने की बात कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश के पहाड़ी परिवेश को देखते हुए मोदी सरकार ने प्रदेश को 63 नेशनल हाईवे, तीन फोरलेन और छह ओवरब्रिज दिए हैं। प्रदेश में रेल नेटवर्क के क्षेत्र में बढ़ोतरी हो, इसके लिए भी केंद्र सरकार ने प्रभावशाली तरीके से कार्य किया है। बैठक में प्यारे लाल शर्मा, कैप्टन रणजीत ठाकुर, पवन शर्मा, डॉ. रमेश समेत मतदान केंद्रों के अध्यक्ष, पदाधिकारी व अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें