टौणी देवी(हमीरपुर)। हिम आंचल पेंशनर्स संघ खंड इकाई टौणी देवी की बैठक प्रधान सालीग्राम की अध्यक्षता में स्थानीय माता मंदिर परिसर में हुई। बैठक का मंच संचालन महासचिव देशराज शर्मा ने किया। बैठक में संघ संस्थापक बीडी शर्मा, जिला प्रधान केसी गौतम, महासचिव शंभू राम जसवाल, प्रदेश उपप्रधान सुभाष चंद शर्मा, कार्यकारी प्रधान, जगदीश शर्मा, मुख्य संगठन सचिव भूमिदेव मुख्य रूप से उपस्थित रहे। बैठक में पेंशनरों की मांगों व समस्याओं बारे विस्तार से चर्चा की गई। पेंशनरों ने लंबित पड़े चिकित्सा बिलों के भुगतान न होने पर रोष व्यक्त किया। खंड प्रधान ने पेंशनर दिवस में भाग लेने वाले सदस्यों से अपील की कि इच्छुक पेंशनर इस बारे खंड महासचिव के पास अपना नाम दर्ज करवाएं। बैठक में कोषपाल प्रेम कुमार कौशल, सचिव दिलेराम गुप्ता, रोशन लाल कौंडल, कुलबंत ठाकुर, लेखाकार मिल्खी राम शर्मा, प्रवक्ता उत्तम शर्मा आदि उपस्थित रहे।