फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वयंसेवियों ने मनाया अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
भोरंज(हमीरपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाहन्वी की एनएसएस इकाई ने कार्यक्रम अधिकारी नरदेव राणा की अध्यक्षता में अंतरराष्ट्रीय सहिष्णुता और शांति दिवस मनाया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य सुनील शामा ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी ने बच्चों को सहिष्णुता को संसार में शांति बनाए रखने का सबसे बड़ा हथियार बताया। बच्चों ने भी सहिष्णुता पर अपने विचार साझा किए। सभी बच्चों को सहिष्णुता व शांति बनाए रखने की शपथ दिलाई गई। इस मौके पर अध्यापकों में सरवन सिंह, कुलदीप कुमार, विजय कुमार, सुनील कुमार, देश राज, सुरजीत कुमार, पुष्पा देवी, सतीश कु सहित स्वयंसेवियों में दीक्षित, पूजा देवी, ममता, शालिनी, मोनिका, अनीता, तनुजा, मंजू, रिया, कुसुम, पल्लवी, ज्योति, चंचल, अंजलि, शिवानी, मीनाक्षी, पूनम सहित 350 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें