नादौन(हमीरपुर)। विधानसभा नादौन निर्वाचन क्षेत्र के पूर्व में वर्णित मतदान केंद्र 84 झरेड़ी को सामुदायिक केंद्र झरेड़ी से बदलकर राजकीय प्राथमिक पाठशाला कांगू और 85-तेलकड़ मतदान केंद्र को सामुदायिक केंद्र तेलकड़ से बदलकर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सनाही में जिला निर्वाचन अधिकारी के आदेशानुसार स्थापित कर दिया गया है। उपमंडल निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम नादौन अमित मेहरा ने बताया कि जिला निर्वाचन अधिकारी हमीरपुर के आदेशानुसार भारत निर्वाचन आयोग की अनुमति से 40 नादौन में यह सूचना संबंधित मतदान केंद्रों के मतदाताओं एवं जनसाधारण को दी गई है।