बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में चढ़ा 24 लाख 25 हजार 13 रुपये का चढ़ावा
संवाद न्यूज एजेंसी
बिझड़ी (हमीरपुर)। उत्तरी भारत के प्रसिद्ध सिद्धपीठ बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में शुक्रवार को 18 हजार श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन किए। पंजाब से श्रद्धालु बड़े-बड़े जत्थों में मंदिर पहुंच रहे हैं। देश-विदेश से हजारों श्रद्धालु सवेरे ही बाबा के जयकारा लगाते हुए दर्शनों के लिए कतारों में लगे रहे। शुक्रवार को मंदिर में हुई चढ़ावे की गणना में 24 लाख 25 हजार 13 रुपये का नकद चढ़ावा श्रद्धालुओं ने बाबा की सेवा में अर्पित किया। नकद चढ़ावे के साथ श्रद्धालुओं ने 2 ग्राम 620 मिलीग्राम सोना, 99 ग्राम 320 मिलीग्राम चांदी तथा विदेशी मुद्रा के रूप में इंग्लैंड के 55 पौंड, यूएसए के 158, कनाडा के 122, ऑस्ट्रेलिया के 290 डॉलर बाबा की सेवा में अर्पित किए। मंदिर अधिकारी धर्मपाल नेगी ने कहा कि शुक्रवार को मंदिर में 18 हजार श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन किए।