बिझड़ी (हमीरपुर)। उत्तरी भारत के प्रसिद्ध शक्तिपीठ बाबा बालक नाथ दियोटसिद्ध के दरबार मंगलवार को हजारों श्रद्धालु नतमस्तक हुए। बाबा के मंदिर में भक्तों ने अपार स्नेह रखते हुए 14 लाख 34 हजार 319 रुपये का चढ़ावा चढ़ाया। जिसमें 11 लाख 30 हजार 949 रुपये का नकद चढ़ावा और दान के रूप में 3 लाख 3 हजार 370 रुपये प्राप्त हुए। इसके अतिरिक्त 11 ग्राम सोना, 42 ग्राम चांदी, यूएसए डॉलर 1, इंग्लैंड पाउंड 385, यूएई करंसी 5, आस्ट्रेलियन डालर 24, सिंगापुर करंसी 2, का चढ़ावा प्राप्त हुुआ है। मंदिर अधिकारी दियोटसिद्ध ओपी लखनपाल ने कहा कि श्रद्धालुओं की हर सुविधा का ध्यान रखा जा रहा है।