फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओ मां मेरी मां...पर प्रस्तुती देकर लूटी वाहवाही

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। शेमरॉक डायमंड स्कूल हमीरपुर में रविवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। इसमें एनआईटी हमीरपुर के प्रवक्ता डॉ. गार्गी खन्ना ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से हुई। समारोह में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। सोलो डांस में शैलजा और राधिका ने कोका कोला गाने पर नृत्य किया। वहीं वामिका ने पोस्टर लगा दो गाने पर डांस किया। जबकि नर्सरी कक्षा के अनुज, कृतिका, लक्षित, नैना, नवीन श्रेयांशी, तनवी आदि ने ओ मां मेरी मां... पर प्रस्तुति देकर खूब वाहवाही लूटी। कार्यक्रम के अंत में मुख्यातिथि ने स्कूल के मेधावी छात्रों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें