बड़सर (हमीरपुर)। उपमंडल बड़सर के अंतर्गत ब्राइट सन सीनियर सेकेंडरी स्कूल मैहरे के प्रबंधक आरके राणा ने मेधावी विद्यार्थियों को स्कूल पहुंचने पर मेडल पहनाकर सम्मानित किया। उन्होंने बताया कि हिम उत्कर्ष छात्रवृत्ति प्रतियोगिता में कोमल जसवाल ने जिलाभर में दूसरा स्थान हासिल किया है। 12 छात्र-छात्राएं सिल्वर मेडल के लिए चयनित हुए हैं। इनमें रितिका, मितुल मोदगिल, नवीन कुमार, शिखा शर्मा, शिवम शर्मा, आदित्य अहोरी, कबीश, सुहानी, पायल शर्मा, संनिद्या, साक्षी शर्मा तथा योगेश कुमार शामिल हैं। हिम उत्कर्ष छात्रवृत्ति स्पर्धा में स्थान पाने पर स्कूल के प्रबंधक आरके राणा, अध्यापक वर्ग तथा अभिभावकों ने खुशी जाहिर करते हुए छात्र-छात्राओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि बाकी छात्र-छात्राओं को भी इन विद्यार्थियों से प्रेरणा लेनी चाहिए।