टौणी देवी (हमीरपुर)। तहसील टौणी देवी के साथ लगते अपर दरोगण गांव में वीरवार रात को तकनीकी खराबी आने से एक कार ढांक से लुढ़क गई। घटना के दौरान कार में केवल कार चालक ही सवार था। हादसे में कार चालक सुरक्षित है लेकिन, कार क्षतिग्रस्त हो गई। ग्रामीणों ने चालक को कार से बाहर निकाला। कार लुढ़कने के बाद ढांक पर एक खैर के सूखे पेड़ में अटक गई और गहरी खाई में जाने से बच गई। शुक्रवार सुबह उसे क्रेन की मदद से निकाल दिया गया। पुलिस चौकी टौणी देवी प्रभारी ज्ञान चंद का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है।