फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेंपो की ब्रेक फेल, कार को मारी टक्कर

विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला मुख्यालय में भोटा चौक के पास शुक्रवार दोपहर एक कार और टेंपो में टक्कर हो गई। इससे दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं। वाहनों के टक्कर होने का कारण टेंपो का ब्रेक फेल होना बताया जा रहा है। एकदम से टेंपो की ब्रेक न लगने के कारण चालक उसे साइड में ले जाने लगा, लेकिन दूसरी तरफ से आ रही कार से टेंपो की टक्कर हो गई। हालांकि इस घटना में किसी को चोट नहीं आई है लेकिन सड़क के बीच दोनों वाहनों की टक्कर से आवाजाही एक तरफ से बंद हो गई। इस कारण अन्य वाहन चालकों को भी परेशानी झेलनी पड़ी। एसएचओ सदर थाना संजीव गौतम ने कहा कि दोनों वाहन चालकों के आपसी समझौते के कारण पुलिस में मामला दर्ज नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें