फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीपीएल श्रेणी चयन को लेकर उलझे पूर्व उपप्रधान और पूर्व वार्ड पंच

विज्ञापन
विज्ञापन
बीपीएल श्रेणी चयन को लेकर उलझे पूर्व उपप्रधान और पूर्व वार्ड पंच
विज्ञापन

शोर-शराबे के बीच हुई ग्राम पंचायत गारली की ग्रामसभा पूरी
अमर उजाला ब्यूरो
बड़सर(हमीरपुर)। ग्राम पंचायत गारली की ग्राम सभा में बीपीएल चयन को लेकर पूर्व उपप्रधान और पूर्व वार्ड पंच आपस में उलझ पड़े। रविवार को ग्राम पंचायत गारली में शोर-शराबे और हंगामे के बीच ग्रामसभा पूरी हुई। पंचायत प्रधान गारली बंदना कुमारी ने विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करते हुए जनसभा को कार्यों की सूची बताई। उन्होंने बीपीएल के चयन को लेकर बात की और कहा कि 5 से 13 फरवरी तक लोगों ने बीडीओ ऑफिस में मात्र पांच पात्र लोगों के नाम ही भेजे हैं। जिसे सुनकर ग्राम सभा में उपस्थित कुछ लोग अपने-अपने नाम सूची में दर्ज नहीं होने को लेकर बातें करने लगे। इसी बीच पूर्व वार्ड पंच और पूर्व उपप्रधान में बीपीएल चयन को लेकर बहस हो गई। बहस हंगामे और धमकियां देने में बदल गई। इस संदर्भ में ग्राम पंचायत प्रधान बंदना कुमारी का कहना है कि पूर्व वार्ड पंच ने ग्राम सभा में खलल डालने का प्रयास किया है। पूर्व वार्ड पंच देवराज देहल ने इस संदर्भ में बताया कि उन्होंने अध्यक्ष से कुछ विषयों को लेकर जानकारी लेनी चाही, लेकिन उनके पति जो पूर्व में उपप्रधान रहे हैं, उन्होंने उनको गले से पकड़ने की कोशिश की। पूर्व उपप्रधान गारली संजय शर्मा ने बताया कि पूर्व वार्ड पंच देहल ने शांतिपूर्ण तरीके से चल रही ग्रामसभा को भंग करने की कोशिश की है। इस संदर्भ में एसईबीपी आनंद स्वरूप का कहना है कि ऐसा कोई कानून नहीं है कि किसी अपात्र को निकालकर उसकी जगह उसी वार्ड के पात्र को डाला जाए। उन्होंने बताया कि बीडीओ की तरफ से विशेष हिदायत दी गई थी कि तनावपूर्ण पंचायतों में होमगार्ड और फोटोग्राफर की सहायता ली जा सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें