धनेटा(हमीरपुर)। कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष एवं नादौन विस क्षेत्र के विधायक सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को धनेटा, किटपल, झलान, भदरूं और मनसाई में लोगों की समस्याएं सुनीं। इस मौके पर उन्होंने कुशियार गलोल गांव में सिंचाई योजना शुरू करने के लिए सवा करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की। सुक्खू ने कहा कि कुशियार और गलोल क्षेत्र में सिंचाई का कोई साधन उपलब्ध नहीं है। उन्होंने एक करोड़ 18 लाख रुपये सिंचाई परियोजना के लिए मंजूर कर दिए हैं। सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को योजना का काम शुरू करने के निर्देश दिए हैं। सुक्खू ने कहा कि मझियार में वाटर टैंक के लिए भी राशि मंजूर की गई है। जल्दी इसका काम शुरू हो जाएगा। इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष कैप्टन पृथ्वी चंद, बीडीसी चेयरमैन सुनील शर्मा, सतप्रकाश नंदा, पवना कुमारी, सुभाष शर्मा, सरवण कुमार, मुख्तियार सिंह, अवतार सिंह, प्रधान प्रोमिला देवी, रोशन लाल, कैप्टन मनसा राम और किशोरी लाल आदि उपस्थित रहे।