हमीरपुर। जिला भर के शिक्षण संस्थानों में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य पर शुरू की गई बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना और राष्ट्रीय पोषण मिशन की सुविधाओं का सीधा प्रसारण दिखाया गया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल हमीरपुर, ऑक्सफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल हमीरपुर, ब्लू स्टार सीनियर सेकेंडरी स्कूल हमीरपुर समेत जिला भर के स्कूलों में बच्चों को टीवी के माध्यम से कार्यक्रम दिखाया गया। इस मौके पर बच्चों के साथ स्कूल स्टाफ सदस्य भी मौजूद रहे। हमीरपुर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल की प्रिंसिपल मंजू ठाकुर ने कहा कि स्कूल के विद्यार्थियों को कंप्यूटर और एलईडी टेलीविजन के माध्यम से प्रधानमंत्री मोदी का लाइव प्रसारण दिखाया गया।