हमीरपुर। डाक विभाग मंडल हमीरपुर ने रविवार को हमीरपुर में छठी से नौवीं कक्षा तक के बच्चों के लिए एक लिखित प्रश्नोत्तरी परीक्षा आयोजित की। यह परीक्षा दीन दयाल स्पर्श योजना के अंतर्गत डाक टिकट संग्रहण को बढ़ावा देने तथा डाक टिकट संग्रहण में रुचि रखने वाले बच्चों को वार्षिक छात्रवृत्ति देने के लिए आयोजित की गई। इस परीक्षा में विभिन्न स्कूलों के 36 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस छात्रवृत्ति का उद्देश्य बच्चों में छोटी आयु से शौक को बढ़ावा देना है। इस अवसर पर प्रवर अधीक्षक डाकघर हमीरपुर मंडल हमीरपुर भवानी प्रसाद ने बच्चों को शुुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि डाक विभाग द्वारा इस प्रकार की प्रतियोगिता में सभी स्कूलों के बच्चों से भाग लेने का आह्वान किया है।