बड़सर (हमीरपुर)। सांसद स्वास्थ्य सेवा टीम बड़सर की ओर से मंगलवार को सठवीं पंचायत में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में डॉ. अंजु की अगुवाई में स्टाफ नर्स कृतिका गोस्वामी, लैब संचालक मीनाक्षी और पायलट राजेश कुमार ने 93 लोगों की स्वास्थ्य जांच की और 17 लोगों के रक्त की जांच की। जांच के दौरान उच्च रक्त चाप के 17, मधुमेह के पांच, हड्डी रोग के 28 और 43 लोग सर्दी जुकाम आदि बीमारियों से पीड़ित मिले। संवाद