फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रश्नोतरी प्रतियोगिता में कनिका, रिद्धिका व आशिया प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। राजकीय आदर्श कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नादौन में बुधवार को प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता क्लस्टर स्तर पर करवाई गई। इसमें 7 विद्यालयों के छठी, सातवीं और आठवीं के 63 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता में आठवीं कक्षा में कन्या स्कूल नादौन की छात्राओं कनिका, रिद्धिका जैन और आशिया ने प्रथम स्थान, जलाड़ी स्कूल ने द्वितीय स्थान और कोहला स्कूल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सातवीं कक्षा की प्रतियोगिता में कोहला स्कूल ने प्रथम, कन्या स्कूल नादौन ने द्वितीय स्थान और बाल स्कूल नादौन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। छठी कक्षा की प्रतियोगिता में बाल स्कूल नादौन ने प्रथम स्थान, जलाड़ी ने द्वितीय स्थान और कन्या स्कूल नादौन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के अंत में सभी छात्र-छात्राओं को इनाम बांटे। इस अवसर पर कार्यकारी प्रधानाचार्य विनोद कुमार चोपड़ा ने बच्चों को ऐसी गतिविधियों में भाग लेने के प्रेरित किया। इस मौके पर शशि पाल, रजनी बाला, अरुणा आर्य, अनिमा कुमारी, नरेंद्र सिंह ठाकुर, राकेश कुमार, विजय शर्मा और नरेश मलोटिया आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें