फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजार में गुजर सकेगी सिलिंडर की गाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला मुख्यालय के गांधी चौक से भोटा चौक तक अब एलपीजी सिलिंडर की गाड़ी प्रतिबंध के बाद भी प्रवेश कर पाएगी। इससे पहले गैस सिलिंडर की गाड़ी सप्ताह में रविवार के दिन ही सप्लाई कर पाती थी। प्रशासन ने इस समस्या का समाधान निकालते हुए अब सिलिंडर गाड़ी को प्रतिबंधित समय में बाजार में प्रवेश करने की इजाजत दे दी है। बाजार में गाड़ी के प्रवेश से वार्ड नंबर दो, चार, पांच और छह के लोगों को लाभ मिलेगा। बाजार में इससे पहले एंबुलेंस और अग्निशमन गाड़ी को ही गुजरने की अनुमति थी। इस संबंध में हमीरपुर गैस एजेंसी के संचालक हरीश नंदा ने कहा कि गैस उपभोक्ताओं को अब रोजाना सिलिंडर उपलब्ध हो पाएगा। उन्होंने कहा कि गैस सिलिंडर की बुकिंग के बाद दूसरे दिन ही उपभोक्ता को डिलीवरी हो सकेेगी। उधर, एसडीएम हमीरपुर अरिंदम चौधरी का कहना है कि बाजार में प्रतिबंधित समय में भी गैस सिलिंडर गाड़ी को गुजरने की अनुमति दे दी गई है। उन्होंने कहा कि इसके बारे में अधिसूचना जारी कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें