नादौन(हमीरपुर)। तृतीय बटालियन दी डोगरा रेजिमेंट के भूतपूर्वसैनिकों ने नादौन के विश्राम गृह में रविवार को 104वां वैटल ऑनर डे मनाया। समारोह में जिला हमीरपुर, कांगड़ा, मंडी, जम्मू-कश्मीर, गुरदासपुर से भूतपूर्व सैनिकों ने भाग लिया। कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश सैनिक कल्याण विभाग के निदेशक ब्रिगेडियर सुरेश कुमार वर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने बताया कि वैटल ऑनर डे को हन्ना डे के नाम से भी जाना जाता है। 21 जनवरी 1914 को तृतीय बटालियन दी डोगरा रेजिमेंट के बहादुर जवानों ने मैसोपोटामिया में प्रथम विश्व युद्ध के दौरान अभूतपूर्व विजय हासिल की थी। इस विजय में हिमाचल प्रदेश के लांस नायक जमांदार लाला ने अदम्य वीरता का परिचय दिया। उनकी बहादुरी पर उन्हें मरणोपरांत सबसे बड़े वीरता पुरस्कार विक्टोरिया क्रॉस से सम्मानित किया गया था। इस अवसर पर ऑनरेरी कैप्टन धर्म सिंह, ख्याली राम, संसार चंद, पूर्ण सिंह, प्रताप सिंह चौहान, सुरेश कुमार, ज्योति प्रकाश, कृष्ण गुलेरिया, निर्मल सिंह, प्रदीप कुमार, मदन लाल, शक्ति चंद, करनैल सिंह आदि उपस्थित रहे।